
जर्मनी, 21 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Germany Gurdwara Clash : जर्मनी के Duisburg के मोर्स इलाके में स्थित एक गुरुद्वारे में हिंसक झड़प की घटना सामने आई है, जिसमें कम से कम 11 लोग घायल हो गए। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें धार्मिक परिसर के अंदर दो गुटों के बीच हाथापाई दिखाई दे रही है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिख रहे हथियारों के इस्तेमाल की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस झड़प में करीब 40 लोग शामिल थे। स्थिति को काबू में करने के लिए German Police ने बड़े स्तर पर कार्रवाई की और विशेष सामरिक इकाइयों को भी मौके पर तैनात किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि झड़प के दौरान धारदार हथियारों, पेपर स्प्रे और यहां तक कि एक बंदूक का भी इस्तेमाल हुआ। एक 56 वर्षीय गवाह ने बताया कि हमला सुनियोजित लग रहा था और सेवा शुरू होने से ठीक पहले अचानक हिंसा भड़क उठी।
Germany Gurdwara Clash : विवाद की जड़ क्या है?
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह विवाद गुरुद्वारे के नए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चुनाव और फंड प्रबंधन को लेकर था। पूर्व और वर्तमान सदस्यों के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे थे, जो आखिरकार हिंसक झड़प में बदल गए।
राहत और जांच जारी
घायलों का इलाज मौके पर ही पैरामेडिक्स और आपातकालीन डॉक्टरों द्वारा किया गया। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच जारी है। हालांकि, अभी तक कथित हथियार बरामद नहीं हुआ है। पुलिस को मौके से मिले कारतूसों के खोखे मिले हैं, जिससे संकेत मिलता है कि इस्तेमाल की गई बंदूक ‘ब्लैंक-फायरिंग’ हो सकती है।
प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


