

ढाका (वीकैंड रिपोर्ट)- International News : शेख हसीना के चाचा शेख कबीर के बांग्लादेश से फरार होने की खबर है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि शेख कबीर गुपचुप तरीके से बांग्लादेश से सिंगापुर के लिए निकल गए हैं। कबीर के फरार होने की खबर ने बांग्लादेश की सियासी हलचल तेज कर दी है।
कबीर से कुछ ही महीने पहले पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल हामिद बांग्लादेश से थाईलैंड भाग गए थे। शेख कबीर हुसैन, जो हसीना सरकार के दौरान बेहद ताकतवर माने जाते थे और कई महत्वपूर्ण विभागों की कमान संभाल रहे थे, उन पर भारी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। अब जब यूनुस सरकार ने भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई का ऐलान किया है, ऐसे समय में कबीर का देश से फरार हो जाना गंभीर चिंता का विषय बन गया है.
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


