

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): टिकटोक व हैलो एप पर मोदी सरकार ने शिकंजा कस दिया है। स्वदेशी जागरण मंच ने सरकार को शिकायत दी थी कि इन एपस के जरिए देश के खिलाफ साजिश हो रही है। इन एपस का इस्तेमाल देश विरोधी भावनाएं बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। एक खास समुदाय के लोग टिकटोक का ईस्तेमाल देश विरोधी गतीविधियों में कर रहे हैं। पहले इस एप पर लोग हल्के-फुल्के हसीं मजाक वाली व फिल्मी गानों पर अपने वीडियो बना कर शेयर करते थे पर अब कई देश विरोधी लोगों ने भी इसका ईस्तमाल करना शुरु कर दिया है। सरकार ने टिकटोक और हैलो को 21 सवालों की लिस्ट दी है साथ ही ये चेतावनी भी दी है कि अगर जबाव संतोषजनक नहीं हुऐ तो इन एपस पर बैन भी लग सकता है। पहले भी इन एपस पर अश्लीलता फैलाने का अरोप लगता रहा है।
बता दें टिकटोक एक चीनी एप है और इसे बाईटडांस नामक चीनी कंपनी ने बनाया है। इसमें लोग अपना 16 सैकेंड तक का वीडियो बना कर शेयर कर सकते हैं। दुनीयाभर में टिकटोक की लोकप्रीयता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि टिकटोक के अब तक 70 करोड़ यूज़र हैं जिनमें से 20 करोड़ यूज़र तो भारत में ही हैं।
]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

