

टेक डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Smartphone Camera Privacy Tips : आज के दौर में स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा सिर्फ वीडियो कॉल और सेल्फी तक सीमित नहीं है। यदि किसी संदिग्ध या फर्जी ऐप को कैमरा एक्सेस मिल जाए, तो यही कैमरा आपकी निजी जानकारी और प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। साइबर अपराधी फर्जी लिंक, मैलवेयर या अनजान ऐप्स के जरिए कैमरे तक पहुंच बनाकर आपकी तस्वीरें या वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और उनका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, Android 12 और इसके बाद के वर्जन वाले स्मार्टफोन्स में जब कोई ऐप कैमरे का उपयोग करता है, तो स्क्रीन के ऊपर हरा (Green) इंडिकेटर दिखाई देता है। यदि बिना किसी वजह के यह संकेत दिखाई दे, तो तुरंत जांचें कि कौन-सा ऐप कैमरा इस्तेमाल कर रहा है।
यदि किसी ऐप पर संदेह हो, तो Settings > Apps > Permissions > Camera में जाकर उसकी कैमरा परमिशन Don’t Allow कर दें। जिन ऐप्स को कैमरे की आवश्यकता नहीं है, उन्हें कैमरा एक्सेस देना बिल्कुल भी जरूरी नहीं है।
इसके अलावा, Android 12 और उससे ऊपर के कई स्मार्टफोन्स में Camera Access को पूरी तरह बंद करने का विकल्प भी मिलता है। इसे Privacy Controls या Quick Settings से ऑन या ऑफ किया जा सकता है। इससे कोई भी ऐप कैमरे का उपयोग नहीं कर पाएगा।
Smartphone Camera Privacy Tips : सुरक्षा के लिए फ्रंट कैमरे पर कैमरा कवर या स्लाइडर लगाना भी एक अच्छा विकल्प माना जाता है। साथ ही, ऐप्स हमेशा Google Play Store या किसी विश्वसनीय ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें। अनजान वेबसाइट से APK फाइल इंस्टॉल करने से मैलवेयर का खतरा बढ़ सकता है।
यदि फोन की बैटरी अचानक तेजी से खत्म होने लगे, डिवाइस जरूरत से ज्यादा गर्म रहने लगे या बिना वजह कैमरा इस्तेमाल होने का संकेत दिखाई दे, तो संदिग्ध ऐप को तुरंत हटाकर फोन का सिक्योरिटी स्कैन करें और सिस्टम अपडेट भी जरूर करें।
विशेषज्ञ यह भी स्पष्ट करते हैं कि सिर्फ मोबाइल नंबर मिलने या WhatsApp पर मैसेज आने से कैमरा हैक नहीं होता। असली खतरा तब होता है, जब कोई यूजर फर्जी लिंक पर क्लिक करता है, अनजान ऐप इंस्टॉल करता है या बिना सोचे-समझे कैमरा परमिशन दे देता है। इसलिए समय-समय पर कैमरा परमिशन की जांच करना आपकी डिजिटल सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


