
टेक डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Jio Recharge Plan : देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए अलग-अलग बजट में कई रिचार्ज प्लान पेश करती है। हाल के समय में कंपनी ने अपने रिचार्ज पोर्टफोलियो में कई बदलाव किए हैं और अब लॉन्ग-टर्म प्लान्स पर ज्यादा फोकस कर रही है। हालांकि, कम खर्च में सिम एक्टिव रखने वाले ग्राहकों के लिए भी कंपनी के पास किफायती विकल्प मौजूद हैं।
अगर आपके पास दो सिम कार्ड हैं और आप जियो नंबर को कम खर्च में एक्टिव रखना चाहते हैं, तो ₹189 का प्रीपेड प्लान एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए खास है जिन्हें रोजाना ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं होती, लेकिन कॉलिंग और बेसिक इंटरनेट की सुविधा चाहिए।
Jio Recharge Plan : इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता मिलती है। पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। इसके साथ ही पूरे प्लान की वैधता के दौरान 300 फ्री SMS भी मिलते हैं।
डेटा की बात करें तो इस प्लान में पूरे 28 दिनों के लिए कुल 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। तय डेटा खत्म होने के बाद भी इंटरनेट सेवा बंद नहीं होती और यूजर्स 64 Kbps की स्पीड से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
जियो इस बजट प्लान में भी कई अतिरिक्त सुविधाएं देता है। ग्राहकों को JioTV, JioCinema और JioCloud का मुफ्त एक्सेस मिलता है। इन सेवाओं के जरिए यूजर्स टीवी चैनल देख सकते हैं, मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं और क्लाउड स्टोरेज की सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


