

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : World Cup 2023 : क्रिकेट फैंस पर क्रिकेट का खुमार छाया हुआ है। इसी खुमार के बीच विश्व कप के सबसे हाईवोल्टेज मैच की घड़ी आ गई है। यह मैच भारत और पाकिस्तान के बीच होगा। मैच शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 2 बजे से होगा। मैच के दिन खिलाड़ियों की एंट्री स्टेडियम करीब 10 बजकर 30 मिनट पर हो जाएगी। इस दौरान वह ड्रेसिंग रूम में जाएंगे और उसके बाद मैच से पहले की प्रैक्टिस करेंगे।
World Cup 2023 : वहीं दर्शकों को ये हिदायत दी गई है कि वह मैच के शुरू से कम के कम दो घंटे पहले स्टेडियम में एंट्री ले लें। स्टेडियम में एंट्री के लिए मीडियाकर्मियों के लिए भी समय को पूरी तरह से पाबंद किया गया। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी तरह के सावधानियों को बरतना अनिवार्य होगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


