

नागपुर (वीकैंड रिपोर्ट) : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में धमाल मचा दिया। जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया के लिए पारी में तीन विकेट अपने नाम किए। जडेजा ने भारतीय टीम के लिए 9 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 26 रन खर्च किए। इसके साथ ही उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। इस तीन विकेट के साथ ही जडेजा भारत के लिए 600 इंटरनेशनल विकेट भी पूरे कर लिए।
ऐसा करने वाले वह भारत के 5वें गेंदबाज बने। रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ 27 मैचों की 26 पारियों में 4.69 की इकॉनमी से 42 विकेट झटके हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड जेम्स एंडरसन के नाम था, जिन्होंने 31 मैचों में 40 विकेट झटके थे जबकि तीसरे स्थान पर एंड्रयू फ्लिंटॉफ हैं, जिनके नाम 30 मैचों में 37 विकेट हैं। हरभजन सिंह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। उनके नाम 23 मैचों में 36 विकेट हैं जबकि जगवल श्रीनाथ और रविचंद्रन अश्विन इस लिस्ट में संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


