

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)– Bomb Threat In School : दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में एक बार फिर बम की धमकी मिली है। वहीं, धमकी भरा ई-मेल देखकर स्कूल में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दिल्ली और नोएडा के स्कूलों को ताजा धमकी भरा मैसेज मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Bomb Threat In School : धमकी मिलने के बाद स्कूलों को बंद कर दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियों को बुलाकर पूरे परिसर की जांच करवाई जा रही है। पुलिस टीम, बॉम्ब स्क्वाड, फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वाड पूरे कैंपस की जांच कर रहा है। पुलिस उच्चाधिकारी मौके पर मौजूद हैं। साइबर टीम द्वारा ई-मेल के संबंध में जांच की जा रही है।
Bomb Threat In School : शिव नादर की स्कूल प्रिंसिपल ने धमकी को लेकर अभिभावकों को मैसेज भेजा है, जिसमें उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को घर पर ही रखने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया है कि जो बच्चे स्कूल बस में बैठ चुके हैं उन्हें वापस भेजा जा रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


