

अहमदाबाद (वीकैंड रिपोर्ट): PM Modi Visited Indian Dressing Room : विश्व कप क्रिकेट के फाइनल में आस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद भारतीय टीम मायूसी के दाैर में जब डूबी तो प्रधानमँत्री नरेंद्र मोदी टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे और उनका हाैसला बढ़ाया। मोदी ने एक-एक करके सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनकी पीठ थपथपाई। इस दौरान उन्होंने टीम के गिरे मनोबल को भी अपने जोशीले शब्दों से उठाने की कोशिश की।
PM Modi Visited Indian Dressing Room : टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में जाकर PM मोदी पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली से मिले, फिर राहुल द्रविड़ से. उसके बाद जडेजा, शमी और फिर इसी तरह सारे खिलाड़ियों से। प्रधानमंत्री ने टीम इंडिया को दिल्ली आने का निमंत्रण भी दिया। पीएम मोदी खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान कहा कि देशवासी आपको देख रहे हैं, हौसला रखें। पीएम मोदी संग गृहमंत्री अमित शाह भी नजर आए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


