

मेलबर्न (वीकैंड रिपोर्ट): Ind vs Aus T20 : भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा कर दी गई है। इस सीरीज में डेविड वॉर्नर नहीं खेलेंगे। उन्हें आराम दिया गया है। वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया की वनडे वर्ल्ड कप विश्व विजेता टीम के मेंबर थे। अब वॉर्नर की जगह ऐरन हार्डी को टीम में शामिल किया गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मैच 23 नवंबर को खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 23 नवंबर से 5 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसका पहला मुकाबला विशाखापत्तनम में होगा। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। सूर्यकुमार को टीम का कप्तान बनाया गया है। हार्दिक पंड्या को वर्ल्ड कप के दौरान टखने में चोट लगी थी। वह अभी तक फिट नहीं हो पाए हैं।
ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम: मैथ्यू वेड (कप्तान), ऐरन हार्डी, ट्रैविड हेडस स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, मार्कस स्टॉयनिस, टिम डेविड, जॉश इंगल्स, जेसन बेहरनड्रॉफ़, शॉन ऐबट, नेथन एलिस, स्पेंसर जॉनसन, ऐडम ज़ैम्पा, तनवीर सांघा।
Ind vs Aus T20 : भारतीय टीम- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान, शुरुआती तीन मैच), इशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान, मुकेश कुमार, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान, अंतिम दो मैच)।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


