

कोलंबो (वीकैंड रिपोर्ट) : Asia Cup 2023 : एशिया कप से पहले श्रीलंकाई टीम को तगड़ा झटका लगा है। झटका यह है कि चोटिल होने से कई खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मधुशंका इंजरी के कारण पहले ही एशिया कप से बाहर हैं। इसके अलावा वानिंदु हसरंगा और लाहिरू कुमारा भी एशिया कप में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। हालांकि, इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर अभी तक कोई कंफर्मेशन नहीं आई है।
यह भी पढ़ें : Neeraj Chopra Javelin Highlights : चोट के बाद वापसी करने वाले नीरज चोपड़ा इतिहास के पन्नों पर छा गए, जानिए जैवलिन स्टार की कहानी
Asia Cup 2023 : उल्लेखनीय है कि लाहिरू कुमारा, दुष्मंथा चमीरा और मदुशंका तीनों ने ही विश्व कप क्वालीफायर मुकाबलों में श्रीलंका के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में इन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में श्रीलंका की टीम की मुश्किलें बढ़ सकती है। टीम के चार बड़े खिलाड़ियों के चोटिल होने से श्रीलंका की एशिया कप की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है।
यह भी पढ़ें : Sachin Tendulkar record breaks… इस विदेशी क्रिकेटर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड, टीम को फिर भी मिली हार
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


