

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) : Ganesh Visarjan 2023 : मुंबई में गणेश उत्सव के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए निकाले जाने वाले जुलूसों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए 19 हजार से अधिक पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Ganesh Visarjan 2023 : अधिकारियों ने बताया कि विसर्जन के लिए अधिकारियों और होम गार्ड्स की तैनाती की गई है। विसर्जन के लिए बृहंमुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (बीएमसी) की ओर से विसर्जन स्थल बनाए गए हैं। मुंबई में कुल 273 विसर्जन स्थल बने हैं। इसमें 73 प्राकृतिक और करीब 200 कृत्रिम तालाब शामिल हैं। गणपति विसर्जन सुचारु रूप से संपन्न हो, इसके लिए 10 हजार से अधिक बीएमसी कर्मचारियों की तैनाती की गई है। बीएमसी कमिश्नर आई. एस. चहल खुद तैयारियों पर नजर रख रहे हैं। गिरगांव चौपाटी सहित जुहू चौपाटी में बड़े पैमाने पर पंडाल और विसर्जन के लिए लाइट्स लगाई गई हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


