

A person died in a road accident on the National Highway
फिल्लौर (वीकैंड रिपोर्ट) Road accident on the National Highway – फिल्लौर नेशनल हाईवे पर आज एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति नेशनल हाईवे पर फास्ट टैग की कैनोपी लगाने का काम करता था और उस समय एक बोलेरो गाड़ी मालिक फास्ट टैग रिचार्ज करने के लिए रुका, तभी पीछे से आ रही 407 ने उसे भीषण टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार 407 का चालक फोन पर बात कर रहा था, जिसके कारण यह पूरा हादसा हुआ। इस अवसर पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएसएफ इंचार्ज ने बताया है कि इसमें एक व्यक्ति की दुखद मौत हो गई है।
Road accident on the National Highway
जिसका शव फिल्लौर के सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है और बोलेरो गाड़ी मालिक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका फिल्लौर अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया है कि 407 को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


