

रोहतक (वीकैंड रिपोर्ट) : Ram Rahim Parole : रेप के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल से सजा काट रहे सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को फिर 30 दिन की परोल मिल गई है। जेल प्रशासन ने राम रहीम को सिरसा डेरे में जाने की इजाजत नहीं है। एक बार फिर उसे यूपी के बागपत में स्थिति बरनावा आश्रम में रहना पड़ेगा। जिसको लेकर बरनावा आश्रम की सुरक्षा बढ़ाई गई और सिरसा से घोड़े और गाय पहुंचाई गई है। राम रहीम को सजा के दौरान मिली ये सातवीं पैरोल है। कैद के 30 महीने में राम रहीम को 7वीं बार पैरोल मिली है।
यह भी पढ़ें : Sushil Rinku Took Oath : AAP के सुशील रिंकू ने लोकसभा सांसद के रूप में ली शपथ, CM मान ने जालंधर वासियों को दी बधाई
Ram Rahim Parole : साल 2017 में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को साध्वियों से रेप के मामले में पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई थी। तब से वह हरियाणा की सुनारिया जेल में अपनी सजा काट रहा है। सीबीआई की पंचकूला अदालत ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में भी डेरा प्रमुख को दोषी ठहराया था। इस मामले में भी उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


