

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather : पंजाब के मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ है। पंजाब के कई हिस्सों में आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 28 मार्च तक आंधी-तूफान के साथ येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ हिस्सों में बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना है। वहीं किसानों की मुश्किलें भी बढ़ सकती है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके बाद मौसम फिर से खुल जाएगा और गर्मी बढ़ जाएगी। यही कारण है कि आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान एक बार फिर गिरेगा और बारिश, तेज हवाएं और मौसम में काफी बदलाव आएगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


