
चंडीगढ़, 15 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Update : पंजाब के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। हालांकि आज मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन 16 अप्रैल से कई इलाकों में बारिश शुरू हो सकती है।
17-18 अप्रैल को येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 17 और 18 अप्रैल के लिए पंजाब के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं, आंधी और बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग के निदेशक के अनुसार, 16 से 19 अप्रैल के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। खासतौर पर 17 और 18 अप्रैल को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। लोगों को बिजली गिरने को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Punjab Weather Update : तापमान में भी होगा बदलाव
पिछले 24 घंटों में तापमान में करीब 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है।
इन शहरों में रहा अधिक तापमान
पटियाला: 37.2°C
चंडीगढ़: 35.4°C
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की अपील की है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


