

अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट) : Punjab Weather Update : पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। ठंड के असर में लगातार कमी दर्ज की जा रही है और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। IMD Chandigarh के अनुसार शनिवार से लेकर 12 फरवरी तक मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल किसी भी तरह का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है, हालांकि कुछ इलाकों में ठंडी हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 8 फरवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, लेकिन इसके बावजूद प्रदेश में फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं।
Punjab Weather Update : प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
-
अमृतसर: 6.3°C
-
लुधियाना: 8.4°C
-
पटियाला: 9.5°C
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले वर्षों की तरह इस साल भी बारिश में कमी दर्ज की गई है। अब तक प्रदेश में औसत से करीब 34% कम वर्षा हुई है। आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम साफ रहने से जहां लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिल रही है, वहीं दिन के समय तापमान बढ़ने से हल्की गर्मी का एहसास भी होने लगा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


