

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Punjab weather update : पंजाब में सर्दी अब तेज़ी से बढ़ने लगी है और सुबह-शाम की ठिठुरन लोगों को साफ महसूस होने लगी है। राज्य भर में तापमान लगातार गिर रहा है, जिससे ठंड का असर और गहरा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और आने वाले दिनों में भी आसमान साफ़ रहने की उम्मीद है। हालांकि, सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्का कोहरा दिखाई दे सकता है, लेकिन घने कोहरे या किसी मौसमीय खतरे की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

28 नवंबर से तापमान में और गिरावट की संभावना
राज्य के अधिकतर जिलों में रात का तापमान 28 नवंबर से और नीचे जा सकता है। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। जालंधर, कपूरथला, पटियाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना और मोहाली के कुछ हिस्सों में पारा 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Punjab weather update : दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम पंजाब में रातें सामान्य से अधिक ठंडी महसूस होंगी, जबकि बाकी क्षेत्रों में तापमान सामान्य या उससे थोड़ा अधिक रह सकता है। फिलहाल मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि तापमान तेजी से नीचे जा रहा है और ठंड बढ़ रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


