

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Police News : जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने मेहतपुर थाने के एसएचओ और एक एएसआई को सस्पेंड कर दिया है। अनुसूचित जाति के युवकों को थाने में बुलाकर उन्हें धमकाने और उनसे गलत काम करवाने के आरोप में मेहतपुर थाने के एसएचओ लखबीर सिंह और एएसआई धरमिंदर को सस्पेंड किया गया है।
Punjab Police News : नगर पंचायत मेहतपुर के सदस्यों ने डीएसपी शाहकोट को लिखित शिकायत देकर बताया कि मेहतपुर थाने में एसएचओ की मौजूदगी में दलित समुदाय के बच्चों को धमकाया गया और एक-दूसरे के साथ गंदी हरकतें करने को कहा गया था। जब ये मामला लोगों तक पहुंची तो लोग विरोध करते हुए मेहतपुर थाने पर एकत्रित होकर धरना लगा दिया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


