

Threat of bombing DC office in Ludhiana, panic among officials
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab News : लुधियाना शहर में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिला उपायुक्त (डीसी) कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी एक ईमेल के माध्यम से भेजी गई, जिसके बाद पूरे डीसी कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल जांच अभियान शुरू कर दिया।
यह ईमेल सुबह के समय आधिकारिक मेल आईडी पर प्राप्त हुआ, जिसमें कार्यालय को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। ईमेल मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट हो गए और पूरे परिसर को खाली करवाकर बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया गया।
फिलहाल डीसी कॉम्प्लेक्स की गहन तलाशी जारी है और हर कोने की जांच की जा रही है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है और साइबर सेल को भी ईमेल की ट्रैकिंग के लिए सक्रिय कर दिया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


