

पंंजाब (वीकेंड रिपोर्ट) Punjab News : पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला का आज 11 जून को 32वां जन्मदिन है। इस मौके पर उनकी नई एल्बम ‘मूसे प्रिंट’ के तीन गाने – 0008, नेल्स और टेक नोट्स – रिलीज किए गए हैं। इस एल्बम की घोषणा दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर के माध्यम से की गई थी, जिसे अब तक 1.3 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने एल्बम को लेकर भावुक बयान दिया। उन्होंने बताया कि, “जिन गानों को गाने से हम उसे रोकते थे, वही आज मजबूरी में रिलीज करने पड़ रहे हैं।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन गानों में वही सिद्धू नजर आएगा जिसे फैंस स्टेज पर देखा करते थे – बेबाक, निडर और असली।
Punjab News : बलकौर सिंह ने याद किया कि सिद्धू हमेशा अपने, अपने पिता और मां के जन्मदिन पर सरप्राइज देता था, कभी गाना रिलीज करता तो कभी तोहफा। अब परिवार उस परंपरा को जीवित रखे हुए है ताकि सिद्धू की यादें और शैली फैंस तक पहुंचती रहें। उन्होंने यह भी कहा कि वो चाहते हैं कि ‘छोटा सिद्धू’ भी बड़े सिद्धू के रास्ते पर चले, लेकिन भविष्य परमात्मा के हाथ में है।
हर साल की तरह इस बार भी फैंस सिद्धू के गांव मूसा में उनके घर आएंगे। बलकौर सिंह ने कहा कि वो फैंस को कभी फैन नहीं मानते, बल्कि उन्हें सिद्धू का परिवार समझते हैं। हालांकि इस बार जन्मदिन पर कोई विशेष आयोजन नहीं किया गया, लेकिन फैंस का स्वागत होगा।
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद यह उनका चौथा जन्मदिन है। उनकी मृत्यु के बाद अब तक 8 गाने रिलीज हो चुके हैं और सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है।
Punjab News : पिता बलकौर सिंह ने आरोप लगाया कि सिद्धू के विरोधियों ने जानबूझकर उसी दिन डॉक्यूमेंट्री रिलीज की तारीख रखी। उन्होंने लंदन के मीडिया हाउस को लीगल नोटिस भेजा है और मानसा कोर्ट में भी रिलीज रोकने की एप्लिकेशन दी है। उनका कहना है कि इस डॉक्यूमेंट्री में अगर कुछ आपत्तिजनक हुआ तो इससे कोर्ट का ट्रायल प्रभावित हो सकता है, क्योंकि मामला अभी विचाराधीन है और उनकी खुद की गवाही भी बाकी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


