

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Heavy Rain Orange Alert : उत्तर भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और इसका असर पंजाब के अधिकांश जिलों में साफ दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी व उमस से काफी राहत मिली। कई स्थानों पर तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश का दौर देखने को मिला।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी पंजाब में मानसूनी गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। विभाग ने कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 जुलाई से 29 जुलाई तक पंजाब और चंडीगढ़ के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Punjab Heavy Rain Orange Alert : पूर्वानुमान के मुताबिक इस अवधि में कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। लगातार वर्षा के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की आशंका भी जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि यदि मानसून इसी तरह सक्रिय रहा तो आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से और राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें, अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


