

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : NIA Raid on Moosewala Murder Shooter : हरियाणा और पंजाब में गुरुवार सुबह नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने रेड की। NIA टीम सोनीपत में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर अंकित सेरसा व प्रियव्रत फौजी के घर पहुंची। उनके घर खंगालने के साथ परिवार वालों से पूछताछ की। झज्जर और पलवल में भी NIA ने छापेमारी की है। इसके साथ पंजाब में गैंगस्टर हैरी मौड़ के घर भी NIA की टीम पहुंची। पंजाबी सिंगर को गोलियां मारने वाला शूटर अंकित सोनीपत के गांव सेरसा और प्रियव्रत फौजी गांव गढ़ी सिसाना का रहने वाला है।
NIA Raid on Moosewala Murder Shooter : एनआईए के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर दोनों परिवारों से पूछताछ की व उनके मकानों को खंगाला।अधिकारियों ने सुबह 5 बजे से लेकर करीब 7 बजे तक दोनों के परिवार वालों से पूछताछ की। साथ ही स्थानीय पुलिस की भी इन गांवों में गश्त लगातार चलती रहती है। हालांकि पूछताछ के बारे में परिजन फिलहाल कुछ बताने को तैयार नहीं हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


