

लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट)- Fire In Scrap Warehouse : पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना से बड़ी खबर सामने आई है। यहां रविवार देररात भीषण अग्निकांड हो गया। यह अग्निकांड धूरी लाइन स्थित एक कबाड़ के गोदाम में घटित हुआ। हालांकि किसी के हताहत होने का कोई समाचार नहीं है। गोदाम से धुआं निकलता देख तुरंत इलाका निवासियों ने मालिक को सूचित किया। ये गोदाम कबाड़ रखने के लिए किराए पर लिया गया था।
यह भी पढ़ें : Fire Accident in Telangana : घर में लगी भीषण आग, परिवार के 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत
आग किस वजह से लगी अभी ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल प्राथमिक जांच के दौरान लग रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। आग लगने के बाद गोदाम में कई धमाके भी हुए। इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचे बेवजह घटनास्थल पर खड़े लोगों को खदेड़ा।
Fire In Scrap Warehouse : आग की लपटें दूर से ही दिख रही थीं। आग की लपटें देख तुरंत गोदाम के मालिक और आस-पास रहते रिश्तेदारों ने पानी की बाल्टियां आदि डाल कर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी, लेकिन आग काबू नहीं हुई। इस पर फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया। गोदाम के मालिक के मुताबिक लाखों रुपए का सामान राख हो गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


