

जीरकपुर (वीकैंड रिपोर्ट): Encounter In Zirakpur : जीरकपुर में बीती रात पुलिस एवं गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दाैरान गैंगस्टर के एक शूटर मनजीत उर्फ गुरी को गिरफ्तार कर लिया गया। शूटर के पास से हथियार बरामद किए गए हैं। मनजीत लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जाता है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण मनप्रीत सिंह ने बताया कि जीरकपुर पुलिस त्योहारों के मद्देनजर जीरकपुर की वीआईपी रोड पर गश्त कर रही थी।
Encounter In Zirakpur : इसी दौरान बिना नंबर की बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने शक के आधार पर रोकने की कोशिश की तो वे मौके से भाग निकले। इसी दौरान जब पुलिस पार्टी उनका पीछा कर रही थी तो उन्होंने माया गार्डन फेस की एक सोसायटी के पीछे की तरफ जाने वाली सुनसान सड़क पर टीम को घेरने की कोशिश की। इस दौरान बाइक सवार एक शख्स ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गैंगस्टर को गोली लग गई, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


