

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): CM Bhagwant Mann birthday is today… प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनके जन्मदिन पर बधाई दी तथा उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर आपको लंबा और स्वस्थ जीवन दें।’’
CM Bhagwant Mann birthday is today… भगवंत मान आम आदमी पार्टी के नेता हैं और वह बृहस्पतिवार को 51 वर्ष के हो गए। हास्य कलाकार से नेता बने भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 में पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था। मान अपने विरोधियों पर खुले हमलों के लिए काफी प्रसिद्ध हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


