

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Bus Strike : पंजाब में आज पनबस और पीआरटीसी बसों के पहिए थम गए। वीरवार को पनबस और पीआरटीसी मुलाजिमों ने हड़ताल का एलान किया है। बसों की हड़ताल पूरे पंजाब में की जा रही है। इससे बस यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
सभी कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बसों का चक्का जाम किया। उनकी प्रमुख मांग अस्थाई कर्मचारियों को स्थायी करना है।
Bus Strike : यदि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक पूरे पंजाब में सरकारी बसों का संचालन पूरी तरह से रोक दिया जाएगा। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारी लंबे समय से अपनी नौकरी को स्थायी करने और वेतन में वृद्धि की मांग कर रहे हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


