

लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट) : Boiler Explosion in Rubber Factory : लुधियाना में बुधवार देर रात जसपाल बांगड़ इलाके में एक रबड़ फैक्ट्री में बॉयलर फट गया। हादसे में एक वर्कर की मौत हो गई, जबकि दूसरा अभी अस्पताल में गंभीर हालत में दाखिल है। धमाके की आवाज के बाद आस-पास के काफी लोग घटना स्थल पर एकत्र हो गए।
Boiler Explosion in Rubber Factory : पुलिस फैक्ट्री और फैक्ट्री मालिक को लेकर पूछताछ कर रही है। हादसा कैसे हुआ, इसकी छानबीन में भी पुलिस जुटी है। वहीं मजदूरों की मौत की खबर सुनकर उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


