

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : Ashwini Sekhri joins BJP : बटाला के पूर्व कांग्रेस विधायक अश्विनी सेखड़ी भाजपा में शामिल हो गए हैं। तकरीबन 10 दिन पहले ही अश्विनी सेखड़ी दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर आए थे, जिसके बाद पंजाब कांग्रेस ने उनके इस कदम पर तंज भी कसे थे। आज मंगलवार को भाजपा पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ ने उन्हें सम्मानित करके भाजपा में उनका स्वागत किया।
यह भी पढ़ें : Gurvinder Singh Atwal Death : कांग्रेस के पूर्व मंत्री गुरविंदर सिंह अटवाल का हुआ निधन
वहीं सेखड़ी को भाजपा जॉइन करवाते समय पार्टी के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने भी पंजाब कांग्रेस इकाई को आड़े हाथों लिया। जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस अपनी विचारधारा से भटक चुकी है। कांग्रेस ने अपने निजी हितों के लिए AAP के सामने घुटने टेक दिए हैं।
Ashwini Sekhri joins BJP : वहीं अश्विनी सेखड़ी ने भी कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि अब पंजाब में सिर्फ कुर्सी की लड़ाई रह गई है और पंजाब के लिए कोई नहीं सोचता। पंजाब कांग्रेस की बात करें तो यहां काबिलियत नहीं चलती। यहां सिर्फ पैसा चलता है। कांग्रेस भी घुटने टेक चुकी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


