

फरीदकोट (वीकैंड रिपोर्ट)- Amritpal Singh In Trouble : पंजाब पुलिस ने फरीदकोट के हरी नाै गांव के एक युवक की हत्या के मामले में खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह व अन्य दोषियों के खिलाफ यूएपीए लगाया है। बता दें कि पिछले साल 10 अक्टूबर को हरि नौ गांव में तीन हमलावरों ने गुरप्रीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 23 अक्टूबर को कोटकपुरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
उल्लेखनीय है कि गुरप्रीत सिंह हरीनौ की 10 अक्टूबर, 2024 को उसके घर के नजदीक दो मोटरसाइकिल सवारों द्वारा गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। जिसके पश्चात पुलिस ने तफ्तीश करने के पश्चात कार्रवाई करते हुए इस केस में अन्य आरोपितों के साथ सांसद अमृतपाल सिंह खालसा व आंतकी अर्श डल्ला को भी नामजद किया था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


