
होशियारपुर (वीकैंड रिपोर्ट)- Accident in Hoshiarpur : पंजाब से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। Punjab के Hoshiarpur जिले में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने दो स्कूटियों को जोरदार टक्कर मार दी।
नेशनल हाईवे पर मौत का तांडव
मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा Jalandhar-Pathankot National Highway पर मुकेरिया शुगर मिल के पास हुआ। दो स्कूटियों पर सवार चार युवक रात के समय अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
टक्कर इतनी भीषण कि उड़ गए परखच्चे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूटी सवार युवकों ने पीछे से आती कार को देखकर सड़क किनारे होने की कोशिश भी की, लेकिन कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक ने नियंत्रण खो दिया और सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटियों के परखच्चे उड़ गए और चारों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
Accident in Hoshiarpur : कार ट्रक से भी टकराई
स्कूटियों को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।
पुलिस मौके पर, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों, कार की रफ्तार और चालक की लापरवाही की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है। इलाके में शोक का माहौल है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





