

लुधियाना, 7 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Ludhiana Free Hospital : पंजाब के Ludhiana में एक ऐसा अनोखा अस्पताल चल रहा है, जहां इलाज के लिए मरीजों से एक भी रुपये की फीस नहीं ली जाती। इस हाई-केयर अस्पताल की सबसे खास बात यह है कि यहां कोई कैश काउंटर ही नहीं है। इसे Nar Seva Foundation द्वारा वर्ष 2022 में शुरू किया गया था।
पिछले कुछ वर्षों में इस संस्था ने 25,000 से अधिक मरीजों का मुफ्त इलाज किया है। यहां विशेष रूप से किडनी के मरीजों के लिए डायलिसिस की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। वर्तमान में अस्पताल में 10 आधुनिक मशीनें हैं और जल्द ही 25 और मशीनें जोड़ी जाएंगी।
इलाज के साथ दवाएं और खाना भी फ्री
इस अस्पताल में मरीजों को न केवल इलाज बल्कि जरूरी दवाएं और भोजन भी मुफ्त दिया जाता है। यही वजह है कि पंजाब के अलावा जम्मू-कश्मीर जैसे दूर-दराज इलाकों से भी लोग यहां इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
Ludhiana Free Hospital : दान और सहयोग से चलता है अस्पताल
फाउंडेशन के प्रमुख BD Goyal के अनुसार, अस्पताल को चलाने में हर महीने करीब 10 लाख रुपये का खर्च आता है, जिसे संस्था के सदस्य और समाज के सहयोग से पूरा किया जाता है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को राहत देना है, जो महंगे इलाज का खर्च नहीं उठा सकते। लोगों के सहयोग और सोशल मीडिया की मदद से यह अस्पताल जरूरतमंदों के लिए उम्मीद की एक नई किरण बनकर उभरा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


