
फाजिल्का (वीकैंड रिपोर्ट): राजस्थान सीमा से सटे फजिल्का में 112 मजदूर वापिस लौटे थे। यह मजदूी लॉकडाऊन के चलते राजस्थान में फंसे हुए थे। पंजाब सरकार ने इनकी वापसी करवाई थी। इन मजदूरों को 3 बसों से फजिल्का लाया गया था। पहले तो इन्होंने बस स्टैंड के बाहर प्रदर्शन किया। तेज आंधी के दौरान यह लोग किसी प्रशासनिक अधिकारी के पंहुचने से पहले ही वहां से फरार हो गए।
मजदूरों का आरोप था कि सरकार ने उनके रहने खाने का कोई प्रबंध नहीं किया। इसी को लेकर उन्होंन प्रदर्शन किया। इसके अलावा रास्ते में उनकी कई जगह पर मैडिकल जांच हो चुकी है। जब पुलिस अधिकारी राजिंदर कुमार ने मौक पर स्थिति संभालने का प्रयास किया तो यह लोग आंधी का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए। 112 मजदूरों के फरार होने के बाद हड़कंप मच गया। कुछ लोगों के खिलाफ उक्त मजदूरों को भड़काने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। मजदूरों को क्वारंटीन करने के लिए पुलिस ने कार्रवाई आरंभ कर दी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


