

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab News : पंजाब में इंसानियत और बहादुरी का बड़ा उदाहरण सामने आया है। बठिंडा की पीसीआर टीम ने सरहिंद नहर में गिरी कार से 11 लोगों की जान बचाकर साहस और सेवा भावना की मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बहादुर पुलिस कर्मियों से मुलाकात कर उनके जज़्बे को सलाम किया।
Punjab News : बता दें कि सरहिंद नहर में एक कार गिर गई थी। कार में 5 बच्चों समेत कुल 11 लोग सवार थे। बठिंडा पुलिस की पीसीआर टीम तुरंत मौके पर पहुँची और अपनी जान की परवाह किए बिना सरहिंद नहर में गिरी कार से 11 लोगों की जान बचाकर बहादुरी और वीरता की मिसाल पेश की। इस बहादुर पीसीआर टीम को 25,000 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ-साथ पंजाब डी.जी.पी. कमांडेंट डिस्क से भी सम्मानित किया गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


