
जालंधर (विशेष रिपोर्ट) AAP MP Joined BJP : पंजाब की राजनीति में आज एक बड़ा और चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है, जिसने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका देते हुए उसके कई वरिष्ठ नेताओं और सांसदों ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा सहित पार्टी के कई प्रमुख चेहरे अचानक AAP से अलग हो गए। बताया जा रहा है कि राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत कुल 7 सांसदों ने अपने पद से इस्तीफा देकर BJP जॉइन करने का फैसला लिया।
AAP MP Joined BJP
इस्तीफे के तुरंत बाद इन नेताओं ने भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जहां भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनका स्वागत किया। सूत्रों के मुताबिक, राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल की ज्वाइनिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि अन्य नेताओं की औपचारिकताएं जारी हैं।
AAP छोड़ने वाले अन्य सांसदों में स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, विक्रमजीत साहनी और राजेंद्र गुप्ता के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस घटनाक्रम का सीधा असर 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों पर पड़ सकता है। AAP के लिए यह एक बड़ा झटका साबित हो सकता है, जबकि BJP को इससे मजबूती मिलने की संभावना है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


