

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather Alert : मानसून चल रहा है और कई राज्यों में बारिश का माैसम है। पहाड़ी राज्यों में तो बारिश और भूस्खलन ने जमकर कहर मचाया है। इस दाैरान जहां असंख्य सड़कें बाधित हुईं वहीं जनजीवन भी प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि आज राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, हरियाणा-पंजाब समेत हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है।
दो पश्चिमी विक्षोभों के कारण बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश जारी है। बिहार के कई जिलों में बिजली गिरने की घटनाओं से जानमाल के नुकसान की भी खबरें हैं। वहीं दक्षिण भारत के राज्यों – कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 22 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्यों में अगले सात दिनों तक लगातार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि इन इलाकों में गरज के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। स्कूलों और प्रशासनिक इकाइयों को भी समय रहते आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


