

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Took medicine to increase sexual power, condition worsened…एक मशहूर ब्रांड की एक दवा खाने से कथित तौर पर ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। लोकल मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक साउथ ऑस्ट्रेलिया के एक व्यक्ति को मुल्तानी ब्रांड की कामिनी विद्रावण रस लेने के बाद खतरनाक लेड पॉइजनिंग का सामना करना पड़ा।
कामिनी विद्रावण रस का उपयोग डॉक्टर की सलाह पर किया जाता है। यह यौन शक्ति में कमी, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन, प्रीमैच्योर इजैक्यूलेशन के इलाज में इस्तेमाल की जाती है। उक्त व्यक्ति ने यह दवा लोकल साउथ-ईस्ट एशियन सुपरमार्केट से खरीदी थी। जिसके विदेश में उत्पादन होने की संभावना है। इस बात से आशंका जताई जा रही है कि यह दवा नकली भी हो सकती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


