
बांग्लादेश (वीकैंड रिपोर्ट)- Tarik Rahman PM Bangladesh : भारत और बांग्लादेश के बीच पिछले कुछ समय से जारी कूटनीतिक कड़वाहट अब धीरे-धीरे कम होती दिखाई दे रही है। दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने शुक्रवार से भारतीय नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं पूरी तरह बहाल कर दी हैं। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में Tarique Rahman ने देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला है। इस कदम को उनकी पार्टी Bangladesh Nationalist Party (BNP) की ओर से नई दिल्ली के साथ संबंधों को सुधारने की सकारात्मक पहल माना जा रहा है।
दिसंबर में चरम पर था तनाव
पिछले वर्ष दिसंबर में दोनों देशों के संबंधों में भारी गिरावट के बाद वाणिज्य दूतावास और वीजा सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं। यह तनाव भारत-विरोधी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद भड़का था, जिसके चलते बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन हुए और अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले की घटनाएं सामने आईं। हालांकि, ढाका की सत्ता में बदलाव और Muhammad Yunus के पद छोड़ने के बाद हालात में सुधार की उम्मीद जगी है। शुक्रवार सुबह से मेडिकल, पर्यटन और अन्य सभी वीजा श्रेणियां फिर से शुरू कर दी गई हैं, जबकि बिजनेस और वर्क वीजा पहले पूरी तरह बंद नहीं थे।
Tarik Rahman PM Bangladesh : भारत की भी सकारात्मक प्रतिक्रिया
बांग्लादेश की पहल के बाद भारत की ओर से भी सकारात्मक संकेत मिले हैं। सिलहट में भारत के वरिष्ठ कांसुलर अधिकारी अनिरुद्ध दास ने कहा कि नई दिल्ली भी जल्द ही बांग्लादेशी नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं बहाल करेगी। फिलहाल मेडिकल और डबल-एंट्री वीजा जारी किए जा रहे हैं और जल्द ही ट्रैवल वीजा भी शुरू किए जाएंगे। हाल ही में Om Birla ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रतिनिधि के रूप में तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया और पीएम मोदी का पत्र सौंपते हुए उन्हें भारत आने का निमंत्रण भी दिया। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या तारिक रहमान अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए दिल्ली का रुख करेंगे। इससे पहले मुहम्मद यूनुस ने परंपरा तोड़ते हुए अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए चीन का दौरा किया था, जिससे नई दिल्ली में नाराजगी देखी गई थी। दोनों पड़ोसी देशों के बीच यह ताजा पहल दक्षिण एशिया की कूटनीति में नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


