

गुरुग्राम, 13 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Sonia Gandhi hospitalized : सोनिया गांधी को बुधवार को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक उन्हें एक छोटी सर्जरी के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि सर्जरी से जुड़ी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
मार्च में भी बिगड़ी थी तबीयत
इससे पहले मार्च 2026 में भी तबीयत खराब होने के बाद सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब फेफड़ों से जुड़ी समस्या के चलते उनका इलाज डॉक्टर अरूप बसु की निगरानी में किया गया था।
केरल सरकार गठन में निभा रही हैं अहम भूमिका
राजनीतिक रूप से भी सोनिया गांधी की तबीयत को अहम माना जा रहा है, क्योंकि इस समय कांग्रेस केरल में सरकार गठन की प्रक्रिया में जुटी हुई है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) की जीत के बाद पार्टी लगातार बैठकों और मंथन में लगी हुई है।
Sonia Gandhi hospitalized : मुख्यमंत्री पद को लेकर मंथन जारी
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री पद के लिए के. सी. वेणुगोपाल, रमेश चेन्निथला और वी. डी. सतीसन के नामों पर चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है कि अधिकांश विधायकों का समर्थन केसी वेणुगोपाल की ओर माना जा रहा है, लेकिन अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व की सहमति से ही लिया जाएगा।
फैसले में हो सकती है देरी
कांग्रेस नेतृत्व ने हाल ही में नेताओं और समर्थकों से शक्ति प्रदर्शन और पोस्टरबाजी से बचने की अपील भी की थी। माना जा रहा था कि अगले 24 से 48 घंटों में मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला हो सकता है, लेकिन सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होने के बाद प्रक्रिया में कुछ देरी संभव मानी जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


