
नई दिल्ली, 13 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Air India International Flights Cancelled : एयर इंडिया ने बढ़ती जेट ईंधन कीमतों और मध्य पूर्व में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच बड़ा फैसला लेते हुए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरलाइन जून की शुरुआत से अगले तीन महीनों तक कई इंटरनेशनल सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करेगी।
इन प्रमुख रूट्स पर असर
जानकारी के अनुसार दिल्ली से संचालित कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कमी की गई है, जिनमें शिकागो, नेवार्क, सिंगापुर और शंघाई जैसे प्रमुख गंतव्य शामिल हैं। इसके अलावा सैन फ्रांसिस्को, पेरिस और टोरंटो रूट्स पर भी उड़ानों की संख्या घटाई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एयर इंडिया ने प्रतिदिन करीब 100 उड़ानों में कटौती की है।
बढ़ते ईंधन खर्च ने बढ़ाई चिंता
एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने हाल ही में कहा था कि वैश्विक तनाव और ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण एयरलाइन को अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में कटौती जारी रखनी पड़ सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि मध्य पूर्व संकट के कारण एविएशन सेक्टर पर लागत का दबाव लगातार बढ़ रहा है।
Air India International Flights Cancelled : 1000 से ज्यादा कर्मचारियों पर कार्रवाई
रिपोर्ट्स के अनुसार एयर इंडिया ने पिछले तीन वर्षों में आंतरिक नियमों के उल्लंघन और नैतिक कदाचार के मामलों में 1,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। इन मामलों में एम्प्लॉई ट्रैवल सिस्टम का गलत इस्तेमाल, विमान से सामान की तस्करी और अतिरिक्त सामान को बिना शुल्क अनुमति देने जैसे आरोप शामिल हैं।
भारी घाटे से जूझ रही एयरलाइन
बताया जा रहा है कि एयर इंडिया समूह को वित्त वर्ष 2025-26 में 22,000 करोड़ रुपये से अधिक के घाटे का अनुमान है। टाटा समूह के तहत चल रहे पुनर्गठन के दौरान एयरलाइन कई खर्चों में कटौती कर रही है। इनमें वेतन वृद्धि रोकना, गैर-जरूरी खर्च कम करना और लागत नियंत्रण उपायों को सख्त करना शामिल है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


