
बिहार, 23 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Sex Racket Busted : बिहार के Begusarai जिले में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक महिला, उसके ग्राहक और होटल कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के Subhash Chowk स्थित Ganpati Hotel में देह व्यापार चलने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद सदर एसडीओ Anil Kumar और डीएसपी Anand Kumar Pandey के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस ने होटल में छापेमारी की तो एक कमरे से महिला और पुरुष को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। मौके से पश्चिम बंगाल की रहने वाली महिला, ग्राहक विक्की कुमार और होटल कर्मचारी सोना कुमार को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान होटल प्रशासन की बड़ी लापरवाही भी सामने आई। पुलिस ने होटल रजिस्टर की जांच की तो पकड़े गए युवक-युवती की कोई एंट्री दर्ज नहीं मिली। मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं।
Sex Racket Busted : पूछताछ में महिला ने बताया कि उसकी दो शादियां हो चुकी हैं और उसका एक बच्चा भी है। पहली शादी करीब पांच साल पहले West Bengal में हुई थी, जिससे उसे एक बच्चा है। करीब ढाई साल पहले Patna में एक शादी समारोह के दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और दो साल पहले वह अपने बच्चे के साथ पटना आकर उस युवक के साथ रहने लगी।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसका दूसरा पति उसके महंगे शौक पूरे नहीं कर पा रहा था, जिसके बाद वह इस अवैध धंधे में शामिल हो गई। पति के काम पर जाने के बाद वह ग्राहकों की मांग पर बिहार के अलग-अलग जिलों के होटलों में जाती थी और सेक्स वर्कर के रूप में काम करती थी। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


