

संगरूर (वीकैंड रिपोर्ट): Roadways Bus Strike : रोडवेज बस में सफर करने वाले लोग ध्यान दें क्योंकि आपको बसों के थमे पहियों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल पंजाब रोडवेज, पनबस व पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्टर वर्कर यूनियन की ओर से वीरवार को पंजाब सरकार द्वारा किलोमीटर स्कीम के तहत चलाई जाने वाली बसों के विरोध में बस स्टैंड पर सरकारी बसों का चक्का जाम किया।
Roadways Bus Strike : संगरूर के बस स्टैंड समेत शहर के चौक चौराहों पर बसें लगाकर आवाजाही ठप की गई, लेकिन पुलिस द्वारा समझाए जाने के बाद शहर के चौक चौराहों से बसें हटाकर आम आवाजाई बहाल की गई, लेकिन बस स्टैंड में बसें खड़ी कर दी गई। यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यूनियन के वफद की ट्रांसपोर्ट मंत्री से जल्द बैठक तय करवाने का प्रयास किया जा रहा है। यूनियन का ऐलान है कि जब तक उनकी बैठक तय करवा कर लिखित भरोसा नहीं दिलाया जाएगा तब तक बसों को चालू नहीं करेंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


