

कोलकाता (वीकैंड रिपोर्ट)- Rape with girl : न्यू टाउन में 14 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ ऐसी दरिन्दगी हुई, जिसने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए। ई-रिक्शा चालक ने 14 साल की लड़की का रेप किया, उसके गले की हड्डी तोड़कर मार दिया। बच्ची कक्षा 8 की छात्रा थी। पुलिस को न्यू टाउन इलाके में बच्ची का शव मिला था.इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
शव मिलने के बाद जब पुलिस ने जांच की तो मामला रेप का नजर आया. पुलिस ने जांच में पाया गया कि 14 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ रेप किया गया था। पुलिस के अनुसार, सौमित्र रॉय ने गुरुवार रात करीब 11 बजे लड़की को इधर-उधर भटकते हुए पाया और उसे लिफ्ट देने की पेशकश की। इसके बाद वो लड़की को टाउनशिप के विभिन्न इलाकों में घुमाता रहा, फिर वो उसे एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


