

इंफाल (वीकैंड रिपोर्ट) PNB Bank Loot – मणिपुर के उखरुल जिले में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक की एक शाखा से नकाबपोश हथियारबंद लुटेरों ने 18.80 करोड़ रुपये नकद लूट लिए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
PNB Bank Loot
पंजाब नेशनल बैंक की यह शाखा उखरुल जिले के लिए ‘करेंसी चेस्ट’ है, जहां भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से बैंकों और एटीएम के लिए नकदी का भंडारण किया जाता है। बैंक पहुंचकर सबसे पहले लुटेरों ने सुरक्षाकर्मी को अपने कब्जे में लिया और तिजोरी से भारी रकम लूट ली। लुटेरों में से कुछ ने सुरक्षाबलों वाली वर्दी पहन रखी थी। उन्होंने बैंक के कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को बाथरूम में बंद कर दिया था। एक कर्मचारी से बंदुक के दम पर उन्होंने तिजोरी खुलवाया और नकद लूट लिए। उखरुल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


