

श्रीनगर (वीकैंड रिपोर्ट)- Encounter in Jammu and Kashmir…जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की टीम को छिपे हुए आतंकवादी की तरफ से अंधाधुंध गोलीबारी का सामना करना पड़ा।
Encounter in Jammu and Kashmir…सुरक्षा बलों ने प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस घाटी में आतंकवादियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करती है। एक ऑपरेशन के दौरान अरिहाल गांव में रात भर चले ऑपरेशन के दौरान लश्कर-ए-तैयबा का एक स्थानीय आतंकवादी मारा गया। आतंकवादी की पहचान किफायत अयूब के रूप में की गई है, जो कि हाल ही में लश्कर ग्रुप में शामिल हुआ था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


