

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- PM Modi Birthday… मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के शुरुआती 100 दिन पूरा होने के मौके पर आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सरकार के 100 दिन के कामकाज का बुकलेट जारी किया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह सरकार गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित है। बीते दस साल में देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा मजबूत हुई है।
PM Modi Birthday… आज पीएम मोदी का जन्मदिन भी है। अमित शाह ने कहा कि 60 साल बाद कोई नेता लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनकर देश का नेतृत्व कर रहा है। 60 साल बाद देश में राजनीतिक स्थिरता आई है। पिछले 10 साल में देश की बाहरी सुरक्षा, देश की आंतरिक सुरक्षा और देश की रक्षा प्रणाली को मजबूत करके एक सुरक्षित भारत बनाने में मोदी सरकार ने बड़ी सफलता पाई है। नई शिक्षा नीति लाने का काम किया गया। भारत पूरी दुनिया में उत्पादन का सबसे चहेता केंद्र बन चुका है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


