
नई दिल्ली, 23 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Petrol Diesel Price Hike : केंद्र सरकार ने गुरुवार को उन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि मौजूदा विधानसभा चुनावों के बाद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 25 से 28 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी हो सकती है। सरकार ने इन दावों को पूरी तरह फेक न्यूज बताया है।
Ministry of Petroleum and Natural Gas ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर स्पष्ट किया कि पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ाने का फिलहाल कोई प्रस्ताव सरकार के सामने नहीं है। मंत्रालय ने कहा, “कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की बात कही जा रही है। यह पूरी तरह भ्रामक है और सरकार के समक्ष ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।”
सरकार ने कहा कि इस तरह की अफवाहें लोगों में डर और भ्रम पैदा करने के उद्देश्य से फैलाई जाती हैं। मंत्रालय ने यह भी दावा किया कि भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है जहां पिछले चार वर्षों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं हुई है। सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद आम लोगों को राहत देने के लिए लगातार कदम उठाए हैं।
Petrol Diesel Price Hike : बुधवार को हुई प्रेस ब्रीफिंग में Ministry of Petroleum and Natural Gas ने कहा कि देशभर में पेट्रोल, डीजल और गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। लोगों से अपील की गई है कि घबराहट में ईंधन की अतिरिक्त खरीदारी न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। सरकार के मुताबिक देशभर में घरेलू LPG, PNG और CNG की 100 प्रतिशत सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है। 23 मार्च 2026 से अब तक 20 लाख से अधिक 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर बेचे जा चुके हैं, जो खासतौर पर प्रवासी मजदूरों के लिए राहत साबित हो रहे हैं। सरकार ने इन सिलेंडरों की सप्लाई दोगुनी करने का फैसला भी लिया है।
इसके अलावा, Piped Natural Gas नेटवर्क के विस्तार पर तेजी से काम हो रहा है। मार्च 2026 से अब तक करीब 5.10 लाख नए PNG कनेक्शन शुरू किए जा चुके हैं, जबकि 2.56 लाख अतिरिक्त कनेक्शन के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार है। वहीं 5.77 लाख लोगों ने नए कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। सरकार गैस कंपनियों के साथ मिलकर लोगों को Piped Natural Gas अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है और कई कंपनियां नए कनेक्शन पर आकर्षक ऑफर भी दे रही हैं। राज्यों को भी गैस कनेक्शन प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


