
नई दिल्ली, 23 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Heatwave Alert : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र National Capital Region में भीषण गर्मी और हीट वेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। India Meteorological Department के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है, जिससे लोगों को तेज गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा।
स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। 23 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 24 और 25 अप्रैल को तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इन दिनों दोपहर और शाम के समय हीट वेव का असर सबसे ज्यादा रहने की आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार 26 अप्रैल से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन आंशिक बादल छाने की संभावना है और तापमान करीब 42/26 डिग्री रह सकता है। वहीं 27 और 28 अप्रैल को भी आसमान में हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
Heatwave Alert : अगले दो दिनों के बाद हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। हालांकि तब तक लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं से बचकर रहने की सलाह दी गई है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन और स्कूल प्रबंधन भी अलर्ट मोड पर हैं। कई स्कूलों में खेल गतिविधियों के समय में बदलाव किया गया है और बच्चों को दोपहर में मैदान में जाने से रोका गया है, ताकि हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचा जा सके।
दूसरी ओर Delhi-NCR की हवा की गुणवत्ता भी चिंता बढ़ा रही है। कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) मध्यम से खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।
- आनंद विहार- AQI 303
- बवाना- AQI 251
- चांदनी चौक- AQI 202
- अशोक विहार- AQI 229
- गाजियाबाद के लोनी- AQI 369
- वेद विहार लोनी- AQI 357
विशेषज्ञों का कहना है कि तेज गर्मी और खराब वायु गुणवत्ता का संयुक्त असर स्वास्थ्य के लिए गंभीर हो सकता है। लोगों को अधिक पानी पीने, धूप में बाहर निकलने से बचने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


