

जयपुर (वीकैंड रिपोर्ट)-National News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भेजी गई चादर आज अजमेर में दरगाह में पेश की जाएगी। मोदी से मिली चादर लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू आज सुबह 7:45 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। अजमेर में रिजिजू 813 वें उर्स के मौके पर 11 बजे यह चादर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह शरीफ पर पेश करेंगे। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के आगमन के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। ख्वाजा गरीब नवाज के 813वें उर्स की शुरुआत बुधवार से हो चुकी है।
National News : उर्स के मौके पर दरगाह में हाजिरी लगाने और चादर पेश करने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में चादर भेजने वालों में बड़े सियासतदान भी पीछे नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से केंद्रीय अल्पसंख्यक मामला मंत्री किरेन रिजिजू और बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी आज दरगाह में चादर पेश कर देश मे अमन चैन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ करेंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


