

अयोध्या (वीकैंड रिपोर्ट)- Mahant Nritya Gopal Das health improves… रामनगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष व मणिराम छावनी के पीठाधीश्वर महंत नृत्यगोपाल दास के स्वास्थ्य में सुधार है। मणिराम दास छावनी ने बयान जारी किया। महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों का भी खंडन किया।
Mahant Nritya Gopal Das health improves… कहा गया है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष और मणिराम दास छावनी महंत पूज्य नृत्यगोपाल दास जी के स्वास्थ्य में सुधार है। वह पिछले पांच दिनों से अपने निवास स्थान मणिराम दास छावनी अयोध्या में ही रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मणिराम दास छावनी के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी की तबीयत में अब सुधार है और वो पिछले एक सप्ताह से छावनी में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर जो खबरें चल रही है वो भ्रामक हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


